1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: रेपो रेट में कटौती के बाद बम-बम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 345 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,150 के ऊपर

Stock Market: रेपो रेट में कटौती के बाद बम-बम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 345 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,150 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार की सुबह हल्की कमजोरी के साथ खुला। सुबह 09:25 बजे सेंसेक्स 85,265.74 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 7.2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 26,040.95 पर था।

शुक्रवार को सेंसेक्स...- India TV Hindi
Image Source : ANI शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुला।

शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद निवेशकों के चेहरे खिल उठे और बाजार में खरीदारी की लहर दौड़ गई। सेंसेक्स 345 अंकों की तेजी के साथ 85,735.74 पर, जबकि निफ्टी 130 अंकों की बढ़त के साथ 26,164.95 पर ट्रेड कर रहा है। रेपो रेट कटौती के फैसले ने खासकर रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर में तेजी का माहौल बना दिया।

बाजार पर सकारात्मक असर

FY26 के लिए 7.3% की GDP ग्रोथ के अनुमान ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया। बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने RBI के इस कदम का स्वागत किया। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर बढ़त में रहे। बैंक निफ्टी के 12 शेयरों में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। IT, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी रही, जिससे निफ्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल

रेपो रेट में कटौती से होम लोन सस्ता होगा, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशक और खरीदार दोनों के लिए उत्साह बढ़ा। प्रेस्टीज, डीएलएफ और ओबेरॉय रियल्टी जैसे प्रमुख रियल्टी काउंटर्स में 2% तक का उछाल देखने को मिला। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेपो रेट में यह बदलाव रियल एस्टेट में मांग को और बढ़ाएगा और आने वाले महीनों में बाजार में स्थिरता लाएगा।

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा

शुरुआती कारोबारी घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली। निवेशकों ने बैंकिंग, IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी कर बाजार को मजबूत रखा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेपो रेट कटौती और GDP ग्रोथ के मजबूत संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, और आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Latest Business News