1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 5 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 626 और निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुला, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

5 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 626 और निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुला, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।

sensex, nifty 50, bharti airtel, hdfc bank, share market news- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में तेजी

Stock Market Today 5 August, 2026: घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। एक तरफ, जहां सेंसेक्स 0.80 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ खुला, वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने 0.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 626.43 अंकों (0.80 प्रतिशत) की शानदार तेजी के साथ 79,055.38 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 54.30 अंकों (0.22 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 24,669.20 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बाजार कल भी तेजी के साथ खुला था, लेकिन अंत में नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ

इंडिगो के शेयरों में शानदार तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 23 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 26 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

बुधवार को हरे निशान में खुलने वाले सेंसेक्स के स्टॉक्स

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 2.01 प्रतिशत, एलएंडटी 1.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.02 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.86 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.82 प्रतिशत, एटरनल 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.79 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.68 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.63 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.59 प्रतिशत, ट्रेंट 0.53 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.51 प्रतिशत, आईटीसी 0.49 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

टीसीएस, एचडीएफसी बैंक समेत इन शेयरों की हुई खराब शुरुआत

वहीं दूसरी तरफ, आज टीसीएस के शेयर 0.15 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, सन फार्मा 0.12 प्रतिशत, बीईएल 0.08 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

Latest Business News