1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: तेज बढ़त के साथ हुई हफ्ते की शुरुआत, सेंसेक्स 370 तो निफ्टी 110 अंक ऊपर; IT स्टॉक्स चमके

Share Market: तेज बढ़त के साथ हुई हफ्ते की शुरुआत, सेंसेक्स 370 तो निफ्टी 110 अंक ऊपर; IT स्टॉक्स चमके

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। खास बात यह रही कि आईटी और फॉर्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

बढ़त के साथ खुला शेयर...- India TV Hindi
Image Source : ANI/CANVA बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शानदार रही। बाजार खुलते ही चौतरफा खरीदारी का माहौल बन गया, जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 24,100 के पार निकल गया। पिछले हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद आज आईटी (IT) और बैंकिंग सेक्टर्स के शेयरों में आई जोरदार तेजी ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 270.05 अंक की बढ़त के साथ 77,177.95 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी 111.85 अंक की तेजी दर्ज करते हुए 24,124.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दलाल स्ट्रीट पर आज बुल्स का पलड़ा भारी रहा, जहां करीब 1,866 शेयरों में बढ़त देखी गई, जबकि 778 शेयर गिरावट के साथ और 216 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट खुले।

सिप्ला और आईटी शेयरों में बंपर तेजी

Image Source : NSE official websiteनिफ्टी50 हीटमैप

जैसा कि हमें निफ्टी50 के हीटमैप से स्पष्ट जानकारी मिलती है, आज फार्मा और आईटी सेक्टर्स के शेयरों ने बाजार की रफ्तार को लीड किया। सिप्ला का शेयर +2.41% की तूफानी बढ़त के साथ ₹1,384.40 पर टॉप गेनर रहा। वहीं, पिछले दिनों की गिरावट से उबरते हुए इंफोसिस +1.58% चढ़कर ₹1,068.00 पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी +1.46% की मजबूती दिखी और भाव ₹1,328.60 पर पहुंच गया। टेक महिंद्रा +1.32% और एचसीएल टेक +1.07% की तेजी के साथ हरे निशान में चमके। बैंकिंग स्पेस में एचडीएफसी बैंक ने 0.82% और आईसीआईसीआई बैंक ने 0.74% की भी रिकवरी दिखाई। 

इन शेयरों पर दिखा मामूली दबाव

तेजी के इस माहौल में भी कुछ चुनिंदा शेयरों में बिकवाली का दौर रहा। निफ्टी50 के हीटमैप के मुताबिक, इंडिगो 0.63% और टाइटन 0.59% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी, ग्रेसिम और पावर ग्रिड के शेयरों में भी आंशिक कमजोरी दर्ज की गई। मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि वैश्विक मोर्चे पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बाजार का डर घटा है, जिससे आने वाले दिनों में तेजी बरकरार रह सकती है।

निवेशकों का भरोसा लौटा

वैश्विक तनाव कम होने और घरेलू स्तर पर मजबूत कारोबारी खबरों के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है। यदि यही रुझान जारी रहता है तो आने वाले दिनों में बाजार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है। फिलहाल हफ्ते की शुरुआत ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है।

Latest Business News