1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Tata Motors PV के शेयरों में 8.27% की भयावह गिरावट, इस वजह से निवेशकों ने कंपनी ने निकाला पैसा

Tata Motors PV के शेयरों में 8.27% की भयावह गिरावट, इस वजह से निवेशकों ने कंपनी ने निकाला पैसा

कंपनी के निवेशकों ने वित्त वर्ष 2027 के आउटलुक और 'इन्वेस्टर डे' पर की गई टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया के तहत जबरदस्त बिकवाली की, जिसकी वजह से कंपनी के शेयर क्रैश हो गए।

tata motors, tata motors passenger vehicles, jaguar land rover, tmpv, tmpv share price- India TV Hindi
Image Source : TATA GROUP टाटा मोटर्स प्लांट

बुधवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर बुरी तरह से क्रैश हो गए। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई और अंत में ये 8.27 प्रतिशत की भयावह गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई पर कंपनी के शेयर 8.27 प्रतिशत (32.55 रुपये) की भारी-भरकम गिरावट के साथ 361.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि, एनएसई पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 8.10 प्रतिशत (31.90 रुपये) टूटकर 361.70 रुपये पर बंद हुए।

कंपनी ने FY27 के आउटलुक को लेकर क्या कहा

कंपनी के निवेशकों ने वित्त वर्ष 2027 के आउटलुक और 'इन्वेस्टर डे' पर की गई टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया के तहत जबरदस्त बिकवाली की, जिसकी वजह से कंपनी के शेयर क्रैश हो गए। जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने कहा कि उसे FY27 में 13 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि EBIT मार्जिन 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो FY26 में 0 प्रतिशत से ज्यादा था। कंपनी को ये भी उम्मीद है कि FY27 में ऑपरेटिंग कैश फ्लो 'ब्रेक-ईवन' (न लाभ-न हानि की स्थिति) पर आ जाएगा, जबकि FY26 में ये नेगेटिव GBP 2.3 बिलियन था।

ग्रोथ के नए सोर्स तैयार करेगी कंपनी

लग्जरी कार बनाने वाली टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की सब्सिडरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने बुधवार को ब्रिटेन के गेयडन स्थित हेडक्वार्टर में आयोजित इंवेस्टर्स डे में कहा कि जगुआर लैंड रोवर अलग-अलग कस्टमर क्लास को टारगेट करेगी और ग्रोथ के नए सोर्स तैयार करेगी। कंपनी ने कहा कि वे इस लक्ष्य को पाने के लिए डाइवर्स इंजन टेक्नोलॉजी और उत्तरी अमेरिकी बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

वित्त वर्ष 2028-29 तक 18 अरब पाउंड का निवेश करेगा JLR

टाटा ग्रुप की कंपनी के सीईओ पी. बी. बालाजी ने दोहराया कि वो वित्त वर्ष 2028-29 तक 18 अरब पाउंड के निवेश की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। इसके साथ ही कंपनी ने लागत घटाने की योजना भी पेश की है, जिसके तहत 1.7 अरब पाउंड की बचत का लक्ष्य रखा गया है। अगले दो सालों में ब्रेक-ईवन का स्तर हासिल करने के लिए करीब तीन लाख गाड़ियों की मैन्यूफैक्चरिंग लेवल का टारगेट रखा गया है। जेएलआर ने कहा कि वो अगले दो सालों में 5 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। इसमें कंपनी का जोर पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह की टेक्नोलॉजी पर रहेगा ताकि अलग-अलग बाजारों की जरूरतें पूरी की जा सकें। 

जगुआर ब्रांड को इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड के रूप में किया जाएगा डेवलप

स्टेलैंटिस के साथ सहयोग के तहत कंपनी अमेरिका में डिफेंडर ब्रांड के नए सेगमेंट और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। इसके अलावा जगुआर ब्रांड को पूरी तरह इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड के रूप में डेवलप किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

Latest Business News