1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 17, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 04:07 pm IST

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई थी।

sensex, nifty 50, trent, bajaj finserv, share market news- India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी Image Source : FREEPIK

Stock Market Highlights 17 June, 2026: मिडिल-ईस्ट में शांति लौटने से बाजार में भी रौनक बनी हुई है। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद से ही वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में, घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 347.14 अंकों (0.45%) की बढ़त के साथ 77,155.62 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 96.55 अंकों (0.40 प्रतिशत) की तेजी के साथ 24,085.70 अंकों पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुआ था तेजी का दौर

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई थी। घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते शुक्रवार से ही तेजी का सिलसिला जारी है। इस हफ्ते सोमवार, मंगलवार और आज बुधवार को भी बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया।

टाटा ग्रुप की कंपनी में तूफानी तेजी

हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 32 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.06 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन शेयरों ने बढ़त लेकर बंद किया कारोबार

आज हरे निशान में बंद होने वाले सेंसेक्स के बाकी शेयरों में बीईएल 3.06 प्रतिशत, एटरनल 1.76 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.29 प्रतिशत, टाइटन 1.09 प्रतिशत, सन फार्मा 1.07 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.07 प्रतिशत, टीसीएस 1.05 प्रतिशत, एसबीआई 0.99 प्रतिशत, इंडिगो 0.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.82 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.55 प्रतिशत, एलएंडटी 0.48 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.37 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.10 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 प्रतिशत के नाम शामिल हैं।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को एक्सिस बैंक के शेयर ने 1.08 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.88 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.41 प्रतिशत, आईटीसी 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.16 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.07 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार बंद किया।

ये भी पढ़ें-

$5 ट्रिलियन क्लब में फिर लौटा भारत! अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद शेयर बाजार में तूफानी उछाल, निवेशक हुए मालामाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा