आज से ये नियम होंगे लागू, जानिए कहां होगा फायदा और कहां होगा नुकसान
अगस्त का महीना आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जहां वाहन और प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए सस्ता हो जाएगा वहीं पैसे के लेन-देन से जुड़ी इस सर्विस में आपको अब कोई चार्ज नहीं देना होगा।

SBI ने मुफ्त की पैसों से जुड़ी ये सर्विस
1 अगस्त, 2019 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। SBI ने आईएमपीएस चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है। अब SBI की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आईएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जाएगा। बता दें कि इससे पहले एसबीआई ने 1 जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी चार्ज खत्म कर दिया था। अब आईएमपीएस चार्ज खत्म होने के बाद एसबीआई के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
एफडी पर मिलेगा कम ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सभी तरह के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटा दी हैं जो कि आज से लागू हो जाएंगी। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें 50 प्वाइंट्स से 75 प्वाइंट्स तक घटाई गई हैं। इससे एसबीआई के ग्राहकों के उनकी बचत पर मिलने वाले ब्याज में कटौती होगी।
यूनियन बैंक ने घटाई ब्याज दरें
आज से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR आधारित ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरें आज (1 अगस्त) से लागू हो रही हैं, मतलब EMI सस्ती होगी और लोन लेना भी सस्ता होगा। इससे यूनियन बैंक के ग्राहकों को फायदा होगा।