Jio ने पोस्टपेड की दुनिया में किया बड़ा धमाका, 50 पैसे प्रति मिनट पर करें ISD कॉल
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के प्रीपेड सेक्टर में तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो ने अब पोस्टपेड सेगमेंट में धमाका किया है। कंपनी ने ‘जीरो टच’ नाम से एक पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड बेनिफिट की पेशकश की जाएगी।

जियो ‘जीरो टच’ पोस्टपेड प्लान के लिए आपको नंबर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको अपना नंबर पोर्ट करवाना होगा और जियो न केवल सिम की होम डिलिवरी करेगी बल्कि e-KYC के जरिए 5 मिनट में उसे एक्टिवेट भी कर देगी।