1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जियोफाई खरीदने पर रिलायंस जियो दे रही है 3595 रुपए का फायदा, कीमत है 1999 रुपए

जियोफाई खरीदने पर रिलायंस जियो दे रही है 3595 रुपए का फायदा, कीमत है 1999 रुपए

वॉयस और डाटा क्षेत्र की प्रतिस्‍पर्धा में आगे रहने के लिए रिलायंस जियो ने 1999 रुपए के जियोफाई के साथ मुफ्त डाटा और जियो वाउचर दे रही है। इस ऑफर के तहत जियोफाई खरीदने वाले ग्राहकों को कुल मिलाकर 3,595 रुपए का फायदा होने जा रहा है।

JioFi offers- India TV Hindi
JioFi offers

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो अपने जियोफाई के खरीदारों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। वॉयस और डाटा क्षेत्र की प्रतिस्‍पर्धा में आगे रहने के लिए रिलायंस जियो ने 1999 रुपए के जियोफाई के साथ मुफ्त डाटा और जियो वाउचर दे रही है। इस ऑफर के तहत जियोफाई खरीदने वाले ग्राहकों को कुल मिलाकर 3,595 रुपए का फायदा होने जा रहा है। रिलायंस जियो 999 रुपए वाला जियोफाई 1,999 रुपये में दे रही है, जिसमें ग्राहकों को 1,295 रुपए का बंडल्ड डाटा और 2,300 रुपए का जियो वाउचर मिल रहा है।

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में ही कंपनी ने जियोफाई की कीमत 1,999 रुपए से घटाकर 999 रुपए कर दी थी। इसे देखते हुए एयरटेल ने भी अपने 4जी हॉटस्पॉट की कीमत 999 रुपए कर दी थी।

JioFi

रिलायंस जियो के इस ऑफर के तहत 1,999 रुपए का जियोफाई खरीदने वाले यूजर को 1,295 रुपए मूल्य का डाटा मिलेगा। इसके तहत यूजर 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी वाले प्लान का इस्तेमाल कर पाएंगे। पेटीएम, AJIO और रिलायंस डिजिटल के फायदे मिलाकर ग्राहकों को कुल 2,300 रुपए का फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर देखें तो दोनों ऑफर को साथ में रखने पर जियोफाई खरीदने वाले ग्राहकों को 3,595 रुपए का फायदा होगा।

Latest Business News