A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Annapurna Yojana: महिलाओं की लगी लॉटरी! 1 जून से खाते में आएंगे ₹3,000 महीना; जानिए किसे मिलेगा अन्नपूर्णा योजना का लाभ

Annapurna Yojana: महिलाओं की लगी लॉटरी! 1 जून से खाते में आएंगे ₹3,000 महीना; जानिए किसे मिलेगा अन्नपूर्णा योजना का लाभ

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। राज्य सरकार की नई अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी और इसका फायदा लाखों महिलाओं को मिलने की उम्मीद है।

किसे मिलेगा...- India TV Hindi
Image Source : CANVA किसे मिलेगा अन्नपूर्णा योजना का लाभ?

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की नई अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी। सरकार का कहना है कि इस स्कीम का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और घरेलू खर्च में राहत देना है।

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक 25 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, पेंशन पाने वाली महिलाएं और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी। योजना के तहत मिलने वाली ₹3,000 की रकम हर महीने आधार से लिंक बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।

लक्ष्मी भंडार योजना वालों को भी मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने साफ किया है कि वर्तमान में लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ लेने वाली ज्यादातर महिलाओं को सीधे अन्नपूर्णा योजना में शामिल कर दिया जाएगा। हालांकि जिन लाभार्थियों के नाम मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाता सूची में पाए गए हैं, उन्हें योजना से बाहर किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि जिन महिलाओं के मामलों की जांच चल रही है, उन्हें फैसला आने तक सहायता मिलती रहेगी।

नए लाभार्थी भी कर सकेंगे आवेदन

1 जून से सरकार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है। इच्छुक महिलाएं अन्नपूर्णा योजना पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के बाद अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और शहरी क्षेत्रों में एसडीओ जांच के बाद योग्य लाभार्थियों की सूची जिला प्रशासन को भेजेंगे। मंजूरी मिलने के बाद महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने पर फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। बढ़ती महंगाई के दौर में हर महीने ₹3,000 की सहायता घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

Latest Business News