1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. दिवाली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, यूपी-बिहार जाने वाली इन 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, यूपी-बिहार जाने वाली इन 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच

त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए खास तैयारी की है। दीपावली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 10 स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त AC कोच लगाए जाएंगे।

यूपी-बिहार की 10 स्पेशल...- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS X ACCOUNT यूपी-बिहार की 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच

दीपावली और छठ जैसे महापर्वों पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत भरी खबर दी है। उत्तर रेलवे और अन्य जोनों द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रमुख रूट्स पर चलने वाली 10 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच (Extra AC Coaches) जोड़ने का फैसला किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को कंफर्म सीट मिल सके। आपको बता दें कि इस फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या आम बात हो जाती है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

अगर आप भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश या बिहार की यात्रा करने वाले हैं, तो रेलवे द्वारा जारी की गई इन 10 चुनिंदा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देख लें:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीखें
04014 आनंद विहार टर्मिनल - लौकहा बाजार स्पेशल 1 से 13 नवंबर
04013 लौकहा बाजार - आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 2 से 14 नवंबर
04028 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर स्पेशल 3 से 13 नवंबर
04027 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 4 से 14 नवंबर
04209 वाराणसी - दिल्ली स्पेशल 2 से 13 नवंबर
04210 दिल्ली - वाराणसी स्पेशल 3 से 14 नवंबर
04616 पटना स्पेशल 3 से 10 नवंबर
04615 पटना - फिरोजपुर कैंट स्पेशल 4 से 11 नवंबर
04668 अमृतसर - बरौनी स्पेशल 1 से 15 नवंबर
04667 बरौनी - अमृतसर स्पेशल 3 से 17 नवंबर

यात्रियों को मिलेगी लंबी वेटिंग से राहत

त्योहारों के दिनों में नियमित ट्रेनों में महीनों पहले ही सीटें फुल हो जाती हैं, जिसके कारण कई यात्रियों को जनरल डिब्बों में धक्के खाने पड़ते हैं या फिर अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है। लेकिन इन 10 प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में एक्स्ट्रा एसी कोच जुड़ने से बर्थ की उपलब्धता काफी बढ़ जाएगी। आनंद विहार, नई दिल्ली, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर, बरौनी और अमृतसर जैसे व्यस्त रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

अभी तुरंत बुक करें अपना टिकट

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने और अंतिम समय की असुविधा से मुक्त रहने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए समय रहते इन स्पेशल ट्रेनों में अपना रिजर्वेशन पक्का कर लें। एक्स्ट्रा कोच लगने से अब आपको कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, कानपुर, प्रयागराज, बक्सर में होगा ठहराव; रेलवे ने बता दिया पूरा टाइम टेबल

Latest Business News