SIP calculation: अगर आप रिटायमेंट के बाद भी शानदार, टेंशन फ्री और आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन जीना चाहते हैं, तो अब से ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत करनी होगी। आज के समय में 10 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड कोई ‘लक्जरी’ नहीं, बल्कि एक जरूरी सुरक्षा कवच बन चुका है। अगर आप चाहते हैं कि 60 साल की उम्र तक आपके पास 10 करोड़ रुपये का मजबूत रिटायरमेंट फंड तैयार हो जाए, तो यह बिल्कुल संभव है, बस सही समय पर सही रकम की SIP शुरू करनी होगी।
काफी लोग मानते हैं कि इतना बड़ा कॉर्पस बनाना मुश्किल है, लेकिन कंपाउंडिंग की शक्ति और नियमित निवेश इसे आसान बना देता है। जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, हर महीने की SIP उतनी ही कम होगी। आइए आसान कैलकुलेशन के साथ समझते हैं कि अलग-अलग उम्र में कितनी SIP करने पर रिटायरमेंट तक 10 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।
25 की उम्र
अगर आप 25 की उम्र में SIP शुरू करते हैं, तो अगले 35 वर्षों तक नियमित रूप से 19,000 रुपये प्रति माह निवेश करने पर आप आराम से 10 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं। यह कंपाउंडिंग की ताकत का सबसे बेहतरीन उदाहरण है।
30 की उम्र
अगर आप 5 साल देर से यानी 30 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो आपको हर महीने 33,000 रुपये का निवेश करना होगा। उम्र बढ़ने के साथ SIP की राशि तेजी से बढ़ती जाती है।
35 की उम्र
35 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते निवेश का समय सिर्फ 25 साल रह जाता है। इसलिए 10 करोड़ का टारगेट पाने के लिए 59,000 रुपये मासिक SIP करनी पड़ेगी।
40 की उम्र
40 वर्ष की उम्र में टारगेट कठिन होता जाता है। आपको कम समय में बड़ा कॉर्पस बनाना होगा। इसीलिए SIP राशि बढ़कर 1.09 लाख रुपये प्रति माह हो जाती है।
45 की उम्र
45 की उम्र में एक्स्ट्रा रिटर्न पाने का समय और भी कम रह जाता है। ऐसे में आपको 2.11 लाख रुपये मासिक SIP करनी पड़ती है।
50 की उम्र
अगर आपने निवेश की शुरुआत नहीं की है और आप 50 की उम्र में आते हैं, तो 10 करोड़ जुटाने के लिए आपको हर महीने 4.47 लाख रुपये निवेश करना होगा। यह साबित करता है कि निवेश में देरी बहुत महंगी पड़ सकती है।
आपको बता दें कि यह पूरी गणना 12% की अनुमानित वार्षिक रिटर्न दर पर आधारित है, जो लॉन्ग-टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में आमतौर पर हासिल की जा सकती है। SIP की यह स्ट्रेटेजी उम्र के आधार पर बदलती है, जितना जल्दी निवेश शुरू करेंगे, टारगेट उतना आसान हो जाएगा।
Latest Business News