1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सूरत, वडोदरा, रतलाम, अजमेर के रास्ते बांद्रा और जयपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और पूरा रूट

सूरत, वडोदरा, रतलाम, अजमेर के रास्ते बांद्रा और जयपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और पूरा रूट

बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को यात्रियों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। जिसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को एक रेगुलर ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला किया है।

bandra terminus-jaipur express, indian railways, surat, vadodara, ratlam- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS बांद्रा-जयपुर स्पेशल बनेगी रेगुलर ट्रेन

भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूरत, वडोदरा, रतलाम, अजमेर के रास्ते बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच एक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये नई ट्रेन 26 अगस्त से नियमित सेवाएं शुरू करेगी। भारतीय रेल का पश्चिम रेलवे इस ट्रेन को ऑपरेट करेगा। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच शुरू की जाने वाली इस नई ट्रेन की अहम डिटेल्स शेयर की हैं।

फिलहाल स्पेशल ट्रेन के तौर पर सेवाएं दे रही है ट्रेन

बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच चलने वाली इस नई ट्रेन का नंबर- 19724/19723 होगा। बताते चलें कि पश्चिम रेलवे इस ट्रेन को अभी 09724/09723 नंबर से एक स्पेशल ट्रेन के रूप में बांद्रा और जयपुर के बीच चला रहा है। बताते चलें कि बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को यात्रियों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। जिसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को एक रेगुलर ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला किया है।

बांद्रा और जयपुर से कितने बजे प्रस्थान करेगी नई ट्रेन

ट्रेन नंबर- 19723, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को जयपुर से सुबह 08.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर- 19724, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 08.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस

बांद्रा और जयपुर के बीच शुरू होने वाली ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे।

स्पेशल ट्रेन की तुलना में बांद्रा से 55 मिनट पहले प्रस्थान करेगी रेगुलर ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने ट्रेन नंबर- 09724, बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेगुलर सेवाएं शुरू होने के बाद ट्रेन नंबर- 19724, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस अपने वर्तमान समय की तुलना में 55 मिनट पहले, यानी 09.30 बजे के बजाय 08.35 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें

रंगे हाथ पकड़े गए दोगुना किराया वसूल रहे कुली, रेलवे ने तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया

Latest Business News