1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. दिवाली-छठ पर रेलवे ने दिल्ली से गोरखपुर, छपरा, हावड़ा, पटना के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान; देखें पूरी लिस्ट

दिवाली-छठ पर रेलवे ने दिल्ली से गोरखपुर, छपरा, हावड़ा, पटना के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान; देखें पूरी लिस्ट

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का इंतजाम किया है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच रेलवे ने दिल्ली से कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

यूपी-बिहार के लिए...- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS X ACCOUNT यूपी-बिहार के लिए स्पेशन ट्रेन

दिवाली और छठ के इस त्योहारी सीजन में अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली, आनंद विहार और आसपास के प्रमुख शहरों से गोरखपुर, छपरा, हावड़ा, पटना और दरभंगा जैसे रूटों के लिए दर्जनों नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे के इस कदम से घर जाने की आस लगाए बैठे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली से गोरखपुर, छपरा और हावड़ा के लिए विशेष ट्रेनें

फेस्टिव सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए उत्तर रेलवे ने कई महत्वपूर्ण मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है:

  • नई दिल्ली - गोरखपुर स्पेशल (04022/04021): यह ट्रेन नई दिल्ली से 6 और 13 नवंबर 2026 को दोपहर 14:30 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 04:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गोरखपुर से 7 और 14 नवंबर को सुबह 07:00 बजे चलेगी।
  • आनंद विहार - छपरा स्पेशल (04058/04057): आनंद विहार से छपरा के बीच यह ट्रेन 17 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जा रही है, जो यात्रियों को सुगम सफर का विकल्प दे रही है।
  • नई दिल्ली - हावड़ा स्पेशल (04054/04053): दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 04, 05, 07, 11 और 12 नवंबर को विशेष फेरे लगाएगी, जिससे हावड़ा रूट के यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
  • दिल्ली जंक्शन - दरभंगा स्पेशल (04078/04077): मिथिलांचल जाने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन 10 नवंबर को दिल्ली से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी।

एक्स्ट्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें की लिस्ट

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान आगमन कब-कब चलेगी
04022 नई दिल्ली गोरखपुर जंक्शन 02:30 pm 04:10 am (अगले दिन) 6 और 11 नवंबर
04021 गोरखपुर जंक्शन नई दिल्ली 07:00 am 11:00 pm 7 और 14 नवंबर
04058 आनंद विहार टर्मिनल छपरा जंक्शन 12:20 am 07:20 pm 6, 10, 13 और 17 नवंबर
04057 छपरा जंक्शन आनंद विहार टर्मिनल 10:10 pm 05:20 pm (अगले दिन) 6, 10, 13 और 17 नवंबर
05087 मऊ आनंद विहार टर्मिनल 10:30 pm 05:00 pm (अगले दिन) 3 और 10 नवंबर
05088 आनंद विहार टर्मिनल मऊ 07:15 pm 02:00 pm (अगले दिन) 4 और 11 नवंबर
08751 दुर्ग हजरत निजामुद्दीन 10:45 am 11:10 am (अगले दिन) 15 नवंबर
08752 हजरत निजामुद्दीन दुर्ग 12:30 pm 01:45 (अगले दिन) 16 नवंबर
04660 लुधियाना जंक्शन पूर्णिया जंक्शन 12:00 pm 01:45 pm (अगले दिन) 5 और 9 नवंबर
04659 पूर्णिया जंक्शन लुधियाना जंक्शन 11:30 pm 06:50 am (तीसरे दिन) 6 और 10 नवंबर
04054 नई दिल्ली हावड़ा जंक्शन 06:15 pm 11:40 pm (अगले दिन) 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर
04053 हावड़ा जंक्शन नई दिल्ली 01:40 am 08:20 am (अगले दिन) 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर
04066 आनंद विहार टर्मिनल सबौर 05:00 am 07:00 am (अगले दिन) 6, 7, 11 और 12 नवंबर
04065 सबौर आनंद विहार टर्मिनल 11:00 am 01:45 pm (अगले दिन) 7, 8, 12, और 13 नवंबर
01663 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) गोरखपुर जंक्शन 06:45 pm 12:30 pm (अगले दिन) 7 नवंबर
01664 गोरखपुर जंक्शन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) 07:50 am 01:15 am (अगले दिन) 7 नवंबर
04510 चंडीगढ़ जंक्शन पटना जंक्शन 10:00 pm 21:15 pm (अगले दिन) 6 नवंबर
05509 पटना जंक्शन चंडीगढ़ जंक्शन 11:15 pm 21:40 pm (अगले दिन) 7 नवंबर
04078 दिल्ली जंक्शन दरभंगा 02:00 pm 06:00 pm (अगले दिन) 10 नवंबर
04077 दरभंगा दिल्ली जंक्शन 09:00 pm 11:55 pm (अगले दिन) 11 नवंबर
04658 लुधियाना जंक्शन सहरसा जंक्शन 05:35 pm 23:50 pm (अगले दिन) 10 नवंबर
04657 सहरसा जंक्शन लुधियाना जंक्शन 03:50 am 08:35 (अगले दिन) 12 नवंबर

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और अन्य डिटेल की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए जरूर कर लें। त्योहारों के इस सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा और वे समय पर अपने परिवार के पास पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

Latest Business News