A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ ₹10,000 की SIP से हर महीने मिलेगी ₹1 लाख से ज्यादा इनकम! समझिए 20 साल तक कमाई का पूरा गणित

सिर्फ ₹10,000 की SIP से हर महीने मिलेगी ₹1 लाख से ज्यादा इनकम! समझिए 20 साल तक कमाई का पूरा गणित

अगर आप भी अमीर बनने और रिटायरमेंट के बाद बिना काम किए हर महीने एक मोटी सैलरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो म्यूचुअल फंड की SIP आपके लिए अलादीन का चिराग साबित हो सकती है।

SIP से 1 लाख की इनकम- India TV Hindi
Image Source : CANVA SIP से 1 लाख की इनकम

आज के समय में हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद भी उसकी नियमित कमाई बनी रहे। बढ़ती महंगाई और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लोग निवेश के बेहतर ऑप्शन तलाश रहे हैं। ऐसे में SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लोगों में सबसे फेमस है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक अनुशासन के साथ निवेश करे, तो छोटी रकम भी करोड़ों का फंड बना सकती है। यही वजह है कि ₹10,000 की मासिक SIP से हर महीने ₹1 लाख से ज्यादा की इनकम पा सकता है। आइए समझते हैं कैसे?

कैसे काम करती है SIP?

SIP में निवेशक हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में जमा करता है। इस निवेश पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, यानी ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता रहता है। लंबी अवधि में यही कंपाउंडिंग बड़ा फंड तैयार करती है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹10,000 की SIP लगातार 30 साल तक करता है और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो उसके पास करीब ₹3 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है।

कैसे मिलेगी ₹1 लाख महीना इनकम?

मान लीजिए रिटायरमेंट के बाद निवेशक अपने जमा फंड को ऐसे प्लान में डालता है, जहां उसे करीब 7-8% सालाना रिटर्न मिलता रहे। अगर ₹3 करोड़ के फंड पर 7% का रिटर्न मिले, तो सालाना कमाई लगभग ₹21 लाख तक हो सकती है। यानी हर महीने करीब ₹1.5 लाख तक की इनकम संभव है। अगर निवेशक सावधानी से निकासी करे, तो वह 20 साल तक आराम से ₹1 लाख या उससे ज्यादा मासिक आय प्राप्त कर सकता है।

जल्दी निवेश शुरू करना क्यों जरूरी?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि SIP में समय सबसे बड़ा हथियार होता है। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाएगा, कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज्यादा मिलेगा।उदाहरण के तौर पर 25 साल की उम्र में शुरू की गई SIP, 35 साल की उम्र में शुरू हुई SIP की तुलना में कहीं बड़ा फंड तैयार कर सकती है।

निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • SIP हमेशा लंबी अवधि के लिए करें
  • बाजार गिरने पर निवेश बंद न करें
  • अच्छे और भरोसेमंद म्यूचुअल फंड चुनें
  • समय-समय पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करें

Latest Business News