1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI, PNB, ICICI समेत देश के तमाम बैंकों में क्या है होम और कार लोन की लेटेस्ट ब्याज दरें? यहां चेक करें लिस्ट

SBI, PNB, ICICI समेत देश के तमाम बैंकों में क्या है होम और कार लोन की लेटेस्ट ब्याज दरें? यहां चेक करें लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। ऐसे में लोन लेने की प्लानिंग बना रहे ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि किस बैंक में सबसे कम ब्याज दर पर कर्ज मिल रहा है।

कहां मिल रहा सबसे...- India TV Hindi
Image Source : CANVA कहां मिल रहा सबसे सस्ता होम-कार लोन?

अगर आप भी इस साल अपने सपनों का घर बनाने या नई कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। चूंकि रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए ग्राहकों की होम और कार लोन की ईएमआई (EMI) फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि देश के तमाम बैंकों में इस समय सबसे सस्ता होम और कार लोन कहां मिल रहा है।

देश के बड़े बैंकों में होम और कार लोन की ब्याज दरें (जून 2026)

बैंक का नाम होम लोन ब्याज दर कार लोन ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 7.25% से शुरू 8.90% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 7.20% से शुरू 8.65% से शुरू
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.10% से शुरू 7.65% से शुरू
केनारा बैंक 7.15% से शुरू 8.75% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) 7.20% से शुरू 7.60% से शुरू
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15% से शुरू 7.60% से शुरू
एचडीएफसी बैंक 7.75% से शुरू 8.95% से शुरू
आईसीआईसीआई बैंक 8.50% से शुरू 8.40% से शुरू
एक्सिस बैंक 8.00% से शुरू 8.95% से शुरू

कहां मिलेगा सबसे सस्ता होम लोन?

ऊपर बताए गए आंकड़ों की तुलना करें, तो होम लोन के मामले में इस समय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और यूनियन बैंक की ब्याज दरें (7.10% से 7.15%) सबसे कम हैं। वहीं पीएनबी और एसबीआई और में भी दरें 7.20% से 7.25% के आसपास काफी अट्रेक्टिव बनी हुई हैं। दूसरी तरफ, प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों जैसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक की ब्याज दरें थोड़े हाई ब्रैकेट (7.75% से 8.50%) से शुरू हो रही हैं, लेकिन ये बैंक अपने ग्राहकों को फास्ट लोन प्रोसेसिंग, डिजिटल अप्रूवल और कस्टमाइज्ड ऑफर्स की बेहतर सुविधा देते हैं।

कहां मिलेगा सबसे सस्ता कार लोन?

नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे सस्ता ऑप्शन बनकर उभरा है, जहां कार लोन की दरें 7.60% से शुरू हो रही हैं। इसके ठीक बाद बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.65% की शुरुआती दर पर ग्राहकों को कार फाइनेंस कर रहे हैं।

लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

जीडीपी के मजबूत आंकड़ों और स्थिर रेपो रेट के बीच बैंकों से सबसे सस्ता लोन हासिल करने के लिए ग्राहकों को दो बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

  • सिबिल स्कोर: ऊपर दी गई न्यूनतम दरें केवल उन्हीं को मिलती हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर 750-800 के बीच होता है। स्कोर कम होने पर बैंक 0.50% से 1.5% तक ज्यादा ब्याज वसूल सकते हैं।
  • अन्य चार्ज: लोन लेते समय केवल ब्याज दर न देखें, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्जेस और डॉक्यूमेंटेशन फीस की तुलना भी सभी बैंकों में जरूर कर लें।

Latest Business News