1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. FD पर ब्याज घटने का टेंशन क्यों लेना? Post office की इस स्कीम में करें निवेश और पाएं ज्यादा रिटर्न

FD पर ब्याज घटने का टेंशन क्यों लेना? Post office की इस स्कीम में करें निवेश और पाएं ज्यादा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक बेस्ट योजना है। इस स्कीम में आप निवेश कर बैंकों के एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज पा सकते हैं।

Bank FD vs Post Office TD- India TV Hindi
Image Source : FILE बैंक एफडी बनाम पोस्ट ऑफिस टीडी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून महीने में लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस कटौती के साथ रेपो रेट में 1% की बड़ी कमी आ गई है। रेपो रेट घटने के बाद से बैंकों ने लोन और एफडी पर ब्याज घटा दिया है। इससे जहां एक ओर कर्ज की ईएमआई कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर एफडी पर रिटर्न भी घट गया है। एफडी पर ब्याज कम होने से सबसे अधिक नुकसान वरिष्ठ नागरिकों को हुआ है। ऐसे में अगर आप भी एफडी पर कम ब्याज से परेशान हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको Post office की एक शानदार सेविंग स्कीम के बारे में बता रहे हैं। उस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD)। इस स्कीम में निवेश कर आप बैंक एफडी से अधिक ब्याज पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास स्कीम के बारे में।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाली यह एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है। इसमें आप 1,2,3 और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। यह योजना सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरें 

अवधि  ब्याज दर 
1 वर्ष  6.9% प्रति वर्ष
2 वर्ष 7.0% प्रति वर्ष
3 वर्ष 7.1% प्रति वर्ष
5 वर्ष 7.5% प्रति वर्ष  (80C के तहत टैक्स छूट)

कौन कर सकता है निवेश? 

देश का कोई भी वयस्क नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है। वहीं, 3 एडल्ट एक साथ मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोलकर इसमें निवेश कर सकते हैं। माता–पिता अपने बच्चों के नाम पर इस निवेश योजना में निवेश कर सकते हैं। 

कितने से शुरू कर सकते हैं निवेश? 

इस सेविंग स्कीम में ₹1000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके गुणक में आप जितनी राशि चाहें, बढ़ा सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। ब्याज का भुगतान वार्षिक रूप से किया जाता है। 5 साल की TD पर निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स छूट मिलती है।

खाता परिपक्वता की तारीख से निर्धारित समय के भीतर बढ़ाया जा सकता है:

  • 1 वर्ष की TD: 6 महीने में
  • 2 वर्ष की TD: 12 महीने में
  • 3 और 5 वर्ष की TD: 18 महीने में

खाता खोलते समय ही एक्सटेंशन का अनुरोध किया जा सकता है। बढ़ाने के लिए आवेदन पत्र और पासबुक संबंधित डाकघर में देना होगा। मूल ब्याज दर जो परिपक्वता के दिन लागू थी, वही एक्सटेंशन अवधि पर लागू होगी।

समयपूर्व पैसे की निकासी 

खाता खोलने की तारीख से 6 महीने से पहले निकासी नहीं की जा सकती। अगर खाता 6 महीने से 1 वर्ष के बीच बंद किया जाए, तो पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर लागू होती है। 

Latest Business News