अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर गारंटीड रिटर्न पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है। देश के दो सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करोड़ों लोगों के एफडी अकाउंट हैं। यदि आप भी अगले 2 वर्षों के लिए अपनी बचत को एफडी में निवेश करने की सोच रह रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक आपके पैसे पर ज्यादा ब्याज और रिटर्न दे रहा है।
2 साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा है SBI?
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI अपने ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, 2 साल यानी 24 महीने की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 2 साल की एफडी स्कीम पर 6.96 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 2 साल के एफडी खाते पर 7.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। ध्यान रखें कि ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।
2 साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा है PNB?
वहीं, पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक, 2 साल यानी 24 महीने की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 2 साल की एफडी स्कीम पर 6.30 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 2 साल के एफडी खाते पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। ध्यान रखें कि ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।
Image Source : Official websiteSBI या PNB में 2 साल की FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है
किस बैंक की FD ज्यादा फायदेमंद?
सामान्य ग्राहकों के मामले में SBI की दर PNB से थोड़ी ज्यादा है। वहीं सुपर सीनियर नागरिकों को PNB में 7.10% ब्याज मिल रहा है, जो SBI के 7.05% से थोड़ा अधिक है। इसलिए FD कराने से पहले अपनी उम्र और निवेश राशि के हिसाब से दोनों बैंकों की मौजूदा दरों की तुलना करना बेहतर रहेगा।
SBI ने दिसंबर 2025 में आखिरी बार बदली थीं ब्याज दरें
बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक ने आखिरी बार दिसंबर, 2025 में अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। उसके बाद से ही एसबीआई द्वारा एफडी खातों पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, 10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा MCLR
Latest Business News