पंजाब के मोगा के कोटकपूरा बाइपास स्थित बाबा शिवम नाथ के डेरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबा शिवम नाथ एक बुजुर्ग महिला का "टोटके से इलाज" करने का दावा करते नजर आ रहे हैं। बाबा ने एक बुजुर्ग महिला को लगी ऑक्सीजन को हटाने का दावा किया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन लगी हुई थी। बाबा शिवम नाथ ने दरबार में मौजूद लोगों के सामने कहा कि उसके पास आने के बाद महिला को किसी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद बाबा ने महिला की नाक से ऑक्सीजन की नली उतरवा दी। हालांकि कुछ ही देर बाद महिला की सांस चढ़ने लगी और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह देखकर भरे दरबार में बाबा ने सफाई दी कि “आज कोई रास्ता नहीं दिख रहा।” जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो ऑक्सीजन की नली दोबारा लगाई गई।
देखें वीडियो-
बताया जा रहा है कि बाबा शिवम नाथ हर गुरुवार और रविवार को अपने डेरे में चौकी लगाते हैं। वहां आने वाले लोगों के “इलाज” का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है और फिर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाता है। अब बाबा का यह वीडियो वायरल हो चुका है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अंधविश्वास फैलाने पर नाराज़गी जताई है, जबकि कुछ लोग अभी भी बाबा पर विश्वास बनाए हुए हैं।
(मोगा से दीपक की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
कोबरा ने डसा तो पुनीत वर्मा ने गुस्से में फन ही चबा डाला... युवक बच गया, सांप ने तोड़ा दम
मेरा पति 'गे' है, मर्दों से बनाता है संबंध... पीड़ित पत्नी ने महिला आयोग की जनसुनवाई में रो-रोकर बयां की दास्तां