पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका साथी है। मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई। जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप
पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स का काम करती है। करीब तीन साल से दोनों इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रिश्ता सुधारने की कोशिश, नहीं बनी बात
ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया।
Image Source : reporter inputआरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी
ऑफिस पहुंचकर पीछे से गर्दन पर कई वार
गुरुवार देर शाम हैरी कंपनी में पहुंचा, जहां पर उसका और डिंपल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने पीछे से आकर काम कर रही डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसे देखकर अन्य लोग भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने-
पुलिस ने क्या कहा?
मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब रात 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
Video: रास्ता रोककर एक्स गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, बचाने आई बहन पर भी हमला
दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद