A
Hindi News राजस्थान उदयपुर में 8 साल की मासूम से रेप, गुस्साए लोगों ने पुलिस-SDM की गाड़ी तोड़ी, तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी

उदयपुर में 8 साल की मासूम से रेप, गुस्साए लोगों ने पुलिस-SDM की गाड़ी तोड़ी, तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी

घटना के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमा होने के बाद बसों में तोड़फोड़ की और रोड जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

udaipur 8 year old girl rape- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बच्ची से रेप के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए।

राजस्थान के उदयपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद डबोक थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने SDM, पुलिस और अन्य प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इधर बिगड़ते हालात को देखते हुए SP ने तीन थानों की पुलिस को मौके पर भेजा ओर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि बच्ची रविवार की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उग्र हो गए स्थानीय लोग

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमा होने के बाद बसों में तोड़फोड़ की और रोड जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद रोड जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। माहौल गरमाता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

FSL और डॉग स्क्वायड टीम जुटा रही सबूत

थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची ज्यादातर अपनी मां के साथ ही जाती थी लेकिन रविवार को वह अकेली चली गई। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने सबूत जुटाए। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: 'अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि...' पिता ने जीवित बेटी की छपवाई शोक पत्रिका, वजह जान होंगे हैरान

बेटी के छुछक कार्यक्रम में CRPF जवान की मौत, पंखे के हाथ लगाते ही मौत की आगोश में समा गया