1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बेटी के छुछक कार्यक्रम में CRPF जवान की मौत, पंखे के हाथ लगाते ही मौत की आगोश में समा गया, नजारा देख घरवालों के उड़े होश

बेटी के छुछक कार्यक्रम में CRPF जवान की मौत, पंखे के हाथ लगाते ही मौत की आगोश में समा गया, नजारा देख घरवालों के उड़े होश

 Published : Aug 07, 2025 12:08 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 12:08 pm IST

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में खुशियों से भरे माहौल में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक पारिवारिक आयोजन के दौरान करंट लगने से CRPF जवान की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक राजेंद्र...- India TV Hindi
मृतक राजेंद्र श्योराण। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में खुशियों से भरे माहौल में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक पारिवारिक आयोजन के दौरान करंट लगने से CRPF जवान की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चिड़ावा कस्बे में बुधवार को उस समय हुआ जब सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राजेंद्र श्योराण अपनी बेटी के छुछक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

1 महीने की छुट्टी लेकर आए थे घर

राजेंद्र श्योराण मूल रूप से गोठ गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में चिड़ावा के वार्ड नंबर 14 में परिवार सहित निवास कर रहे थे। वह हाल ही में दोहिता के जन्म की खुशी में 3 अगस्त को एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार को बेटी के ससुराल चिड़ावा में आयोजित छुछक कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ पहुंचे और डीजे पर जमकर नाचे। खुशी के इस माहौल में अचानक ऐसा हादसा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

पंखे के हाथ लगाते ही आया करंट

कार्यक्रम के दौरान डांस के बाद राजेंद्र पसीना आने पर ठंडी हवा लेने के लिए एक फर्राटा पंखे के पास जाकर बैठ गए। जैसे ही उन्होंने पंखे की दिशा बदलने के लिए हाथ लगाया, उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें चुंगी नाका स्थित आरडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पलभर में खुशियां मातम में बदली

हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। रात होने के कारण शव को राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एक सुखद पारिवारिक अवसर इस हादसे के कारण दुखद घटना में तब्दील हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

मुंबई: AC वायरिंग के करंट से 10वीं के छात्र की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, बैडमिंटन खेलते समय हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।