1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: AC वायरिंग के करंट से 10वीं के छात्र की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, बैडमिंटन खेलते समय हुआ हादसा

मुंबई: AC वायरिंग के करंट से 10वीं के छात्र की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, बैडमिंटन खेलते समय हुआ हादसा

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 12, 2025 12:31 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 12:31 pm IST

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का शटलकॉक निकालने के लिए घर की खिड़की पर चढ़ता है। इसी दौरान उसे करंट लग जाता है और वह बेहोश होकर नीचे गिर जाता है। बाकी बच्चे उसे उठाकर ले जाते हैं।

AC Wire Current- India TV Hindi
एसी के वायर से करंट Image Source : INDIA TV

मुंबई से सटे नायगांव में एसी वायरिंग के करंट से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा बैडमिंटन खेलते समय हुआ। मृतक छात्र सोसायटी के अंदर अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इस बीच उनकी शटलकॉक पहली मंजिल पर बने घर की खिड़की में फंस गई। छात्र शटलकॉक निकालने के लिए खिड़की पर चढ़ा। इसी बीच उसे करंट लग गया और वह खिड़की से चिपक गया। छात्र के एक दोस्त ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन करंट के झटके से दोनों दूर गिर गए। इसके बाद बीका लड़के भी आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घटना मुंबई से सटे नायगांव के एक कॉम्प्लेक्स की है। शुक्रवार की शाम कुछ बच्चे सोसाइटी के अंदर बैडमिंटन खेल रहे थे। 15 साल का 10वीं कक्षा का छात्र आकाश संतोष साहू भी दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी बीच शटल निकालने के चक्कर में उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

ऐसा बताया जा रहा है कि 10वीं का छात्र आकाश शाम करीब 7 बजे सोसाइटी कंपाउंड में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इस दौरान शटलकॉक पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की खिड़की में फंस गई। जब वह शटल खींचने के लिए ऊपर गया, तो खिड़की से एसी करंट का जोरदार झटका आकाश को लगा और वह वहीं गिर गया। पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसी से निकलने वाला करंट इतना तेज कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है।

दोस्तों की कोशिश नहीं आई काम

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि करंट लगने के बाद आकाश बेहोश होकर नीचे गिर जाता है। उसके चार दोस्त भागकर पास आते हैं और पानी की बोतल भी लाते हैं। हालांकि, पानी डालने और बहुत हिलाने-डुलाने पर भी जब आकाश को होश नहीं आता है तो उसके दोस्त उसे उठाकर ले जाते हैं। 

यह भी पढ़ें-

छत्रपति शिवाजी महाराज के किले यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में शामिल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात

शिंदे के 'मुक्केबाज' MLA संजय गायकवाड़ पर एक्शन, CM फडणवीस का सख्त रुख, बोले- 'पुलिस को जरूर...'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।