1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिंदे के 'मुक्केबाज' MLA संजय गायकवाड़ पर एक्शन, CM फडणवीस का सख्त रुख, बोले- 'पुलिस को जरूर...'

शिंदे के 'मुक्केबाज' MLA संजय गायकवाड़ पर एक्शन, CM फडणवीस का सख्त रुख, बोले- 'पुलिस को जरूर...'

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 11, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 04:48 pm IST

शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा एमएलएम हॉस्टल की कैंटीन के कर्मचारी की पिटाई के मामले में अब पुलिस ने एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में गायकवाड़ कर्मचारी को अपमानजनक शब्द कहते हैं और बिल न चुकाने की धमकी देते हैं और फिर सेल काउंटर पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हैं।

Sanjay gaikwad- India TV Hindi
कैंटीन कर्मचारी को पीटते हुए शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़। Image Source : INDIA TV

मुंबई: एमएलए हॉस्टल कैंटीन के कर्मचारी से मारपीट के प्रकरण में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में गायकवाड के खिलाफ BNS की धारा 352,115(2)के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि गायकवाड़ ने बासी खाना देने वाले कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि पुलिस को जरूर जांच करनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार रात हुई मारपीट की इस घटना के बाद काफी विवाद उत्पन्न हो गया था। यह घटना मुंबई के आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के वायरल वीडियो में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक गायकवाड़ एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को मुक्का और थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में गायकवाड़ कर्मचारी को अपमानजनक शब्द कहते हैं और बिल न चुकाने की धमकी देते हैं और फिर सेल काउंटर पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हैं। 

'अगर जरूरत पड़ी, तो फिर से ऐसा करूंगा'

उन्होंने दावा किया कि उन्हें बासी खाना परोसा गया था और वे इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के जारी सत्र में उठाएंगे। बुलढाणा से दो बार के विधायक संजय गायकवाड़ ने इस बात पर खेद व्यक्त करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह फिर से ऐसा करेंगे। 

CM फडणवीस ने क्या कहा?

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद संजय गायकवाड़ सरकार और विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। पिछले दिनों सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इस तरह का व्यवहार विधायकों द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के बारे में गलत संदेश देता है। वहीं घटना के बाद गायकवाड़ ने कहा था, "मैं माफी नहीं मांगूंगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने जो भी कहा वो उनका कर्तव्य है। मैं उनके शब्दों का सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि होटल की जांच होनी चाहिए। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं जहर खाने वाला था। दूसरे इसे नहीं समझ सकते, इसलिए मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।"

यह भी पढ़ें-

'मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं जहर खाने वाला था', कैंटीन स्टाफ को पीटने वाले विधायक ने दिया बयान

भैंस पर चढ़कर प्रदर्शन करना चाह रहे थे RJD विधायक, फिर जो हुआ... VIDEO देखकर आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।