A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बेटी की शादी का दहेज जल गया! टोंक में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी, कूलर, फ्रिज-टीवी सब स्वाहा

बेटी की शादी का दहेज जल गया! टोंक में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी, कूलर, फ्रिज-टीवी सब स्वाहा

टोंक में एक घर में आग लगने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में रखा कूलर, फ्रिज, एलईडी टीवी, बेड-बिस्तर, अनाज, 45,000 रुपये की नगदी सब जल गया।

आग में घर का सामान और...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आग में घर का सामान और नकदी जलकर राख।

राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा में दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बनेठा कस्बे के वार्ड संख्या 3, हरिजन मोहल्ला में मंगलवार (26 मई 2026) शाम करीब 6:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे पीड़ित परिवार को करीब 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

टोंक नगर परिषद में कार्यरत पीड़ित नाथूलाल मीणा ने बनेठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हादसे के वक्त वह ड्यूटी पर थे, तभी अचानक लगी आग ने उनके पूरे घर को चपेट में ले लिया। आस-पड़ोस और ग्रामीणों ने मिलकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, फ्रिज, एलईडी टीवी, बेड-बिस्तर, अनाज, 45,000 रुपये की नगदी और सबसे दुखद- उनकी बेटी की शादी के लिए लाकर रखा गया दहेज का सारा सामान जलकर राख हो गया।

हादसे का वीडियो-

मकान की दीवारों में भी दरारें

आग की तीव्रता से मकान की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। पीड़ित ने पुलिस व प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और आर्थिक सहायता (मुआवजा) दिलाने की गुहार लगाई है।

(रिपोर्ट- पुरुषोत्तम कुमार जोशी)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: कोटा में हवाला के 2.24 करोड़ जब्त, कार में सीट के नीचे बने 2 गुप्त बॉक्सों से निकला पैसा