1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: कोटा में हवाला के 2.24 करोड़ जब्त, कार में सीट के नीचे बने 2 गुप्त बॉक्सों से निकला पैसा

VIDEO: कोटा में हवाला के 2.24 करोड़ जब्त, कार में सीट के नीचे बने 2 गुप्त बॉक्सों से निकला पैसा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 27, 2026 07:49 pm IST,  Updated : May 27, 2026 07:49 pm IST

राजस्थान के कोटा में हवाला के 2 करोड़ 24 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। SUV गाड़ी में सीट के नीचे बॉक्स बनाकर ये रुपये ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

कार से बरामद हुए 2.24...- India TV Hindi
कार से बरामद हुए 2.24 करोड़ रुपये। Image Source : REPORTER INPUT

कोटा ग्रामीण पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 2 करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह राशि कार में गुप्त रूप से बने हुए विशेष बॉक्स के जरिए छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने उनकी SUV कार (गुजरात नम्बर) को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए 26 मई 2026 को चेचट थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार को रोका। दो संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन कर उनके कब्जे से 2 करोड़ 24 लाख रुपये जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

नाकेबंदी से भागने की कोशिश

गठित टीम द्वारा 8 लाईन तिराया चेचट, मोडक रोड पर नाकाबंदी शुरू की। उसी दौरान एक संदिग्ध कार एक्सयूवी 300 तिराया मोडक रोड से चेचट की तरफ आ रही थी जिसको पुलिस टीम द्वारा हाथ का इशारा देकर रूकवाया। लेकिन चालक ने कार की स्पीड और बढ़ा दी। पर पुलिस टीम की सतर्कता से कार के आगे बैरिकेड लगाकर कार और उसमें सवार 2 व्यक्तियों को डिटेन किया गया। डिटेन किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया गया।

पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

संदेह की अवस्था में दोनों व्यक्तियों एवं कार की तलाशी ली गई तो कार चालक और खलासी सीट के नीचे बने हुए 2 गुप्त बॉक्सों से 2 करोड 24 लाख रुपये जब्त किए। बरामद नोट 500, 200 और 100 रुपये के थे। संदिग्ध व्यक्तियों को कब्जे में पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज से जुड़े तार

एसपी ने बताया कि यह पूरा पैसा हवाला का है। इसके तार वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज से भी हैं। यह हवाला की राशि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से गुजरात ले जाई जा रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुजरात की बाबूलाल कम्पनी हैं जो इस तरह का हवाला का काम करती है। इन लोगों को पैसा पहुंचाने का पैसा मिलता है और प्रति किलोमीटर अलग से मिलता है। पुलिस ने मुकेश और सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित कर रही है, इस पूरे मामले में पूछताछ जारी है।

(रिपोर्ट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

सूरत क्राइम ब्रांच ने AAP से जुड़े दिल्ली-सूरत हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, CCTV फुटेज सामने आया

‘जो पहले बाहर आया, वो झूठा’, पंचों ने 2 भाइयों को गहरे बांध में लगवाई डुबकी, देखें 'जल परीक्षा' का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।