1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Panchayat Chunav 2026: जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 13, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 02:40 pm IST

राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने जयपुर जिला परिषद के 57 में से 55 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो वार्डों के प्रत्याशियों के नाम अबतक जारी नहीं किए गए हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव...- India TV Hindi
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026

राजस्थान में पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने जयपुर जिला परिषद के 57 में से 55 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन भाजपा ने वार्ड 33 और 56 के प्रत्याशियों के नाम अभी विचाराधीन रखे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में सामान्य, सामान्य महिला, ओबीसी, ओबीसी महिला, एससी, एससी महिला, एसटी और एसटी महिला श्रेणियों के प्रत्याशी शामिल हैं। किस वार्ड में कौन-सी आरक्षित श्रेणी लागू है, उसके अनुसार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा की ओर से नाम घोषित होने के बाद अब इन वार्डों में चुनावी रण की तैयारी अब आगे बढ़ेगी।

दो वार्डों में कौन होगा प्रत्याशी, नाम तय नहीं

भाजपा की जारी लिस्ट में वार्ड नंबर 33 और वार्ड नंबर 56 को शामिल नहीं किया गया है। पार्टी ने इन दोनों वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। ऐसे में इन सीटों पर किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इन दो वार्डों को छोड़कर बाकी घोषित नामों में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद सदस्य की सीटें ग्रामीण इलाकों के लिहाज से अहम मानी जाती हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट.

जयपुर
Image Source : INDIATVजयपुर

जयपुर
Image Source : INDIATVजयपुर

जयपुर
Image Source : TWITTER (BJP)जयपुर

घोषित प्रत्याशियों के नाम
भाजपा की ओर से जारी सूची में महिला प्रत्याशियों के नाम हैं-वार्ड 17 में मीनू यादव, वार्ड 18 में  रमा चौपड़ा, वार्ड 19 में रामेश्वरी देवी और वार्ड 20 में पिंटू कंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 31 में प्रियंका शर्मा और वार्ड 32 में कैलाशी देवी के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 21 से राजेन्द्र बड़ियाल, वार्ड 22 से राजेश गुर्जर, वार्ड 24 से मनोहर लाल बैरवा और वार्ड 28 से राम सिंह चांदावास को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उपलब्ध जानकारी में वार्ड 23, 25, 26, 27, 29 और 30 के प्रत्याशियों के नाम नहीं दिए गए हैं। वार्ड 33 और 56 पर पार्टी का फैसला बाकी है। इन दोनों वार्डों के नाम सामने आने के बाद जयपुर जिला परिषद के प्रत्याशियों की सूची को लेकर स्थिति और साफ होगी।

ये भी पढ़ें:
राजस्थान में खनन विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 लोगों ने किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।