A
Hindi News राशिफल 12 December 2025 Rashifal: शुक्रवार के दिन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बड़े धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 December 2025 Rashifal: शुक्रवार के दिन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बड़े धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदयातिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 12 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल के बारे में।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

12 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदयातिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अष्टका श्राद्ध और कालाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिल जाएगा। वृष राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स फील कराने वाला होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि

आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से सोसायटी में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका इम्पोर्टेन्ट काम बन जायेगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आप आराम कर सकते है क्योंकि आपका काम सुचारू रूप से चल रहा है। तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

नया घर रास नहीं आ रहा? ये वास्तु उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, जानिए आसान और असरदार समाधान!

Kharmas Shopping Rules: खरमास में मांगलिक कार्य करने की मनाही, फिर क्या नए कपड़े खरीदना होता है शुभ? जानिए क्या है नियम

More Rashifal News