1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. नया घर रास नहीं आ रहा? ये वास्तु उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, जानिए आसान और असरदार समाधान!

नया घर रास नहीं आ रहा? ये वास्तु उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, जानिए आसान और असरदार समाधान!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Dec 11, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Dec 11, 2025 02:47 pm IST

Vastu Tips: कई से लोग मजबूरी में या फिर जरूरत के चलते पुराना घर छोड़ नए घर में शिफ्ट हो जाते हैं। कई बार नया घर आपकी ऊर्जा से मेल नहीं खाता। वास्तु कहता है कि हर घर की अपनी ऊर्जा होती है। अगर वह ऊर्जा संतुलित न हो तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है। ऐसे में नया घर चुनते समय सतर्कता बेहद जरूरी है।

Vastu Tips For New House- India TV Hindi
घर की नकारात्मक ऊर्जा कैसे हटाएं? Image Source : UNSPLASH

Vastu Tips For New House: बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि लोग नए घर में शिफ्ट होते ही परेशानियों का सामना करने लगते हैं। कभी नौकरी में दिक्कत, कभी कारोबार में रुकावट तो कभी घर के सदस्यों के बीच लगातार तनाव बढ़ने लगता है। कई लोग बताते हैं कि पुराने घर में सब ठीक चल रहा था पर जैसे ही नए स्थान पर आए... समस्याओं ने जैसे घर कर लिया। वास्तु शास्त्र में इसके कई कारण बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

कब्रिस्तान या पुरानी जगहों पर बने घर क्यों डालते हैं प्रभाव?

आब जगह की कमी के कारण कई घर ऐसे स्थानों पर बनाए जाते हैं जहां पहले कब्रिस्तान, श्मशान या वीरान जमीनें रही हों। ऐसी जगहों पर नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती है। सालों तक बंद रहने वाली जगहों पर अदृश्य साया या बुरी शक्तियों घर कर जाती हैं। जब नया परिवार ऐसे घर में रहने लगता है तो धीरे-धीरे उनके जीवन में तनाव, बीमारी या बिना वजह डर बढ़ सकता है। इसीलिए घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले उसका इतिहास जानना जरूरी है।

नए घर में आने के बाद क्यों दिखते हैं बदलाव?

  1. बहुत से लोग अपनी मजबूरी या जरूरत के चलते पुराना घर छोड़कर नए घर में जाते हैं। कई बार नया घर व्यक्ति की ऊर्जा से मेल नहीं खाता। वास्तु शास्त्र का मानना है कि हर घर की अपनी एक ऊर्जा होती है। अगर वह ऊर्जा संतुलित न हो तो काम रुकने लगते हैं, पैसों की तंगी बढ़ती है, मन बेचैन रहने लगता है, स्वास्थ्य खराब होने लगता है, परिवार के बीच कलह बढ़ती है, इसलिए नया घर चुनते समय सतर्कता बेहद जरूरी है।
  2. मकान खरीदने से पहले किन बातों की जांच करें
  3. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर खरीदते समय कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। जमीन की मिट्टी और इतिहास जानें। संभव हो तो भूमि की मिट्टी की जांच करें। मिट्टी का स्वभाव घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है।
  4. लंबे समय से बंद मकान ना लें। ऐसे घरों में ज्यादातर नकारात्मक तरंगें इकट्ठी हो जाती हैं।
  5. दुर्भाग्य ग्रस्त व्यक्ति का मकान न खरीदें। अगर व्यक्ति ने बीमारी, डर या लगातार परेशानियों के कारण घर बेचा हो तो वही ऊर्जा नए घर में भी आने की संभावना होती है।
  6. दुर्घटना या आत्महत्या वाले घर से बचें। ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा बहुत गहरी होती है। इन सभी बातों की सावधानी आपको भविष्य की दिक्कतों से बचा सकती है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा हटाने के सरल उपाय

  1. अगर आप पहले से ही ऐसे घर में रह रहे हैं और लगातार परेशानियां महसूस कर रहे हैं, तो कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। दुर्गा सप्तशती या सुंदरकांड का पाठ बुरी शक्तियों, नजर दोष और अटकावटों को शांत करने के लिए यह पाठ बेहद प्रभावी माना गया है।
  2. सर्व बाधा निवारण मंत्र ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह मंत्र करवाने से घर की ऊर्जा संतुलित होती है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।
  3. अशोक वृक्ष के पत्तों का उपाय मंदिर में अशोक वृक्ष के सात पत्ते रखकर पूजा करें। पत्ते सूख जाएं तो उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। फिर नए ताजे पत्ते मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति लाता है।

घर में पॉजिटिविटी कैसे बनाए रखें?

  • रोज सुबह घर में धूप या लोबान जलाएं।
  • मुख्य द्वार साफ रखेंऔर हर शाम इष्ट देव के नाम पर दीपक जरूर जलाएं।
  • घर में हवा और प्राकृतिक रोशनी आने दें और घर के कोनों को गंदा न रहने दें। 
  • घर में हल्की सुगंध रखें। इन छोटी-छोटी बातों से भी घर का माहौल काफी बदल जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: गुस्सा कम करता है ये रत्न! मिनटों में बेचैन मन को शांत करने की रखता है पावर, सोमवार को पहनिए और देखिये कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म