Aries Weekly Horoscope 10-16 Oct 2022: इस सप्ताह जैसे ही चन्द्रमा लग्न में प्रवेश करेंगे तब अवधि आपके लिए ऊर्जा से भरी नहीं होने वाली और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाते भी दिखाई देंगे। ऐसे में आपको खुद को थोड़ा शांत करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा आपका ये चिड़चिड़ा स्वभाव आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
इसके बाद चन्द्रमा दूसरे भाग में द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण निवेश के लिहाज़ से बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा किया गया हर निवेश, आपको बाद में पर्याप्त लाभ प्रदान करने की संभावना है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस समय, आपका धन और वित्त के स्वामी, सकारात्मक अवस्था में होंगे।
इस सप्ताह आपके कुटुंब में उत्सव का माहौल रहेगा और सभी सदस्य प्रसन्न दिखाई देंगे। परिवार में लोगों की ख़ुशी देख, आपके मुख पर भी मुस्कान दिखाई देगी और आप पारिवारिक सुख प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबारियों के लिए ये सप्ताह सामान्य ही रहने की उम्मीद है। हालांकि करियर में यदि आप बेहतर करना चाहते हैं तो, आपको बिना समय बर्बाद किए, नई योजना बनाने की इस समय सबसे अधिक आवश्यकता पड़ने वाली है।
इस सप्ताह बुध भी आपके छठे भाव में होंगे जिससे छात्रों का करियर ग्राफ ऊंचाईयों पर तो पहुँचेगा, लेकिन आपको मिलने वाली सफलता आपके अहंकार में वृद्धि का मुख्य कारण बनेंगी। जिसके चलते आपके स्वभाव में कुछ अतिरिक्त अहंकार दिखाई दे सकता है। ऐसे में खुद को लेकर किसी भी अंधविश्वास में आकर, कोई भी गलती करने से बचें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर इन उपायों को करके मिलेगा प्यार, बेशुमार धन और सुख समृद्धि, जानिए मंत्र और पूजा विधि
More Rashifal News