Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ना सिर्फ राजनीतिक कूटनीति को समझाया बल्कि आम जिंदगी में काम आने वाली बुनियादी बातों के बारे में भी बताया है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिंदगी में कभी इन तीन लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट स्वभाव की स्त्री या चरित्रहीन महिला की कभी मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्त्रियां आपके भले होने का गलत फायदा उठाती हैं। ऐसी स्त्री समाज के लिए किसी जहरीले सांप की समान है। ऐसी स्त्री को सिर्फ धन से मोह होता है। जो जरुरत के वक्त आपको कभी भी मदद नहीं करेगी।
आचार्य चाणक्य कहते हैं किसी आत्ममुग्ध या मूर्ख की मदद करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। ऐसे व्यक्ति आपको हरा हाल में हराने की कोशिश करते हैं। अगर आपने उनके लिए कुछ भला भी कहा है तो वो उसे अपने ईगो पर लेते हैं और आपको नीचा दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
आचार्य चाणक्य कहते हैं हमेशा दुखी रहने वाले लोगों से सौ कदम की दूरी पर रहना चाहिए। ऐसे लोग दूसरों की खुशी ईर्ष्या करते हैं और मन ही मन उनके लिए बुरा भाव भी रखते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहे क्योंकि ये सिर्फ दुखी होने का दिखावा करते हैं बल्कि आपको भी नकारात्मक वातावरण में लेकर जाते हैं।
संपादक की पसंद