Cancer Weekly Horoscope 27 Feb 2023 - 5 March 2023 कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल: ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए आने वाला सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कैसा होगा और किन बातों का ध्यान कर्क राशि वालों को रखना होगा।
Kark Saptahik Rashifal in Hindi- कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि आपको स्वास्थ्य कष्ट के कारण, कुछ समस्या हो। ऐसे में हमेशा की तरह हर बीमारी का, घर पर ही उपचार करने से बचें और भूल से भी घरेलू नुस्खे अपना कर समय की बर्बादी न करें। अन्यथा सही इलाज मिलने में देरी के चलते, आपकी समस्या बढ़ सकती है।आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति नौवें भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से इस सप्ताह आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और इसके चलते ही आपको, कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि इस दौरान संभावना अधिक है कि, आपका जीवन साथी आपको आर्थिक मदद देते हुए, किसी मुसीबत से निकलने में आपकी मदद करें।
इस सप्ताह आपको यथार्थवादी रवैया अपनाने की ज़रूरत होगी। इसके लिए यदि आप किसी मुसीबत में फंसे हुए हैं तो, दूसरों की ओर से मदद का हाथ बढ़ाएं जाने पर आपको उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद करने से बचना होगा। क्योंकि आपको ये समझना होगा कि दूसरे आपके साथ खड़े हैं, न कि आप उनकी वजह से मुसीबत में फँसे हैं। आपकी चंद्र राशि में शनि आठवें भाव में मौजूद हैं, इस कारण से कार्यस्थल पर इस सप्ताह हर चीज आपके विरुद्ध जाएगी, जिसके चलते आपके वरिष्ठ अधिकारी और आपके बॉस भी आप से नाराज़ हो सकते हैं।
इससे आपका मनोबल कमज़ोर होगा और आप अपने करियर में आगे बढ़ने से भर्मित भी हो सकते हैं। इस सप्ताह छात्र अपना मन शिक्षा से भर्मित पाएंगे, जिसका सबसे मुख्य कारण घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में जब भी समय मिले उसे बर्बाद करने की जगह एकांत में जाकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करें।
- उपाय: रोज़ाना 33 बार ऊँ भार्गवाय नम: का जाप करें।
- यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
ये भी पढ़ें -
More Rashifal News