1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Weekly Horoscope: मेष राशि वालों को इस सप्ताह हो सकता है धन लाभ, मानसिक तनाव से भी मिलेगी मुक्ति

Mesh Weekly Horoscope: मेष राशि वालों को इस सप्ताह हो सकता है धन लाभ, मानसिक तनाव से भी मिलेगी मुक्ति

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 26, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 01:36 pm IST

Aries Weekly Horoscope 27th February to 5th March 2023 मेष साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
Mesh Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Aries Weekly Horoscope 27th February to 5th March 2023 मेष साप्ताहिक राशिफल: ​मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मेष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि - Mesh Saptahik Rashifal 

इस समयावधि के दौरान, आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने का परिवर्तन करेंगे। इसके लिए आप बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए, खुद को अपने आराम के क्षेत्र से निकालते हुए, रोज़ाना नियमित रूप से योग, व्यायाम करने का फैसला भी ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको काम का ज्यादा बोझ, अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। आपकी चंद्र राशि के अनुसार शनि ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं इसके प्रभाव से इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। 

इस सप्ताह घर के बच्चों का मन अपनी पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। जिसके कारण वो अपना अधिक समय टीवी देखकर बिता सकते है, और इससे आपको निराशा के साथ ही उनके साथ विवाद तक होना संभव है। हालांकि इस दौरान ऐसा कुछ भी करने से बचें, जिससे बच्चों के मन में आपके प्रति नफ़रत उत्पन्न हो। इसके लिए अच्छा यही रहेगा कि उनके साथ समय बिताते हुए, उन्हें समझाने का प्रयास करें। यदि पूर्व में आपको अपने करियर में कुछ निराशा हाथ लगी थी तो, इस सप्ताह चीजें वापस से ठीक होने लगेंगी और आपका व्यवसाय सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने लगेगा। जिससे आपको भी अपने मानसिक तनाव से, मुक्ति मिलने में भी सफलता मिल सकेगी। 

आपकी चंद्र राशि में बुध ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं इसके प्रभाव से इस सप्ताह का समय काल, आपकी राशि के जातकों के लिए शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे फल लेकर आएगा। लेकिन बावजूद इसके आप खुद को अपने आराम के क्षेत्र तक इस कदर सीमित कर लेंगे कि, छोटी-मोटी कुछ चुनौतियों का सामना करना भी आपको बहुत बड़ा काम लगने लगेगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि खुद को आराम के क्षेत्र से जल्द से जल्द निकालते हुए, अपनी शिक्षा के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। 

  • उपाय: सूर्य के लिए रविवार को यज्ञ-हवन करें।
  • यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

Holashtak 2023: होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम, जानिए डेट और पौराणिक कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।