1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Saptahik Rashifal 27 Feb 2023 - 5 Mar 2023: मिथुन राशि वालों को बदलनी होगी अपनी ये आदत

Mithun Saptahik Rashifal 27 Feb 2023 - 5 Mar 2023: मिथुन राशि वालों को बदलनी होगी अपनी ये आदत

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 26, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 02:55 pm IST

Gemini Weekly Horoscope 27th February to 5th March 2023 मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Mithun Saptahik Rashifal- India TV Hindi
Mithun Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Gemini Weekly Horoscope 27th February to 5th March 2023 मिथुन साप्ताहिक राशिफल: ​मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल - Gemini Weekly Horoscope

इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान-पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन-सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। इस सप्ताह आपको खुद को हर प्रकार के संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से, दूर रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शुरुआत से ही खुद को सावधान रखें और, थोड़े से पैसों के लालच में आकर कोई भी गैरकानूनी कार्य न करें। आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति दसवें भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से इस सप्ताह आप परिवार के साथ, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जिस दौरान आपको पारिवारिक शांति के साथ-साथ, सदस्यों के बीच भाईचारा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही आपके माता-पिता भी, आपके स्वभाव से प्रसन्न नज़र आएँगे। 

अगर आप करियर में बेहतर करना चाहते हैं तो, आपको इस सप्ताह अपने काम में आधुनिकता और नयापन लाने की कोशिश करनी होगी। इसके साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि नई तकनीक और सोशल मीडिया से अपडेटेड रहते हुए ही, किसी भी कार्य को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी चंद्र राशि में बुध नौवें भाव में मौजूद है, इसलिए इस हफ्ते की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए, काफी बेहतर रहेगी और फिर अंत तक आप सामान्य से काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

हालांकि उसके बाद आपको कुछ घरेलू मुद्दों के कारण, छोटी-मोटी चुनौतियों से गुजरना होगा। इसलिए अपनी एकाग्रता को बनाए व अध्ययन में रुचि, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और मानसिक तनाव से खुद को जितना संभव हो दूर रखने का प्रयास करें।

  • उपाय: रोजाना नारायणीयम् प्राचीन पाठ का जाप करें।
  • यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वाले इस हफ्ते अपनी भावनाओं पर रखें काबू, सोच कर लें कोई भी फैसला 

Holashtak 2023: होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम, जानिए डेट और पौराणिक कथा

Mesh Weekly Horoscope: मेष राशि वालों को इस सप्ताह हो सकता है धन लाभ, मानसिक तनाव से भी मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।