A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 19 May 2026: कुंभ राशि वालों का बढ़ सकता है काम का बोझ, मंगलवार को इन बातों का रखना होगा ध्यान

Kumbh Rashifal 19 May 2026: कुंभ राशि वालों का बढ़ सकता है काम का बोझ, मंगलवार को इन बातों का रखना होगा ध्यान

Kumbh Rashifal 19 May 2026: कुंभ राशि वालों का मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक राशिफल के बारे में। साथ ही जानिए आज कुंभ वालों को किन बातों का ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 19 May 2026: मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी प्राथमिकताओं को तय करना होगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ और सही रणनीति आपको हर चुनौती से बाहर निकाल लेगी। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 19 मई का दैनिक कुंभ राशिफल के बारे में।

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। ऑफिस में आज अपनी बात को बहुत ही स्पष्टता और शालीनता से रखें। सहकर्मियों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं लेकिन साथ ही कुछ खर्चे भी सामने आ सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Budh Gochar 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन ला सकता है भारी तबाही! इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, धन के मामले में बरतें सावधानी

Bada Mangal Upay: बड़ा मंगल और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

More Rashifal News