Aquarius Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 मीन साप्ताहिक राशिफल: जो जातक जिम जाते हैं उन्हें इस सप्ताह ज़रूरत से ज्यादा वजन उठाने से बचना चाहिये, नहीं तो मंगल के चतुर्थ भाव में होने से आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इसके अतिरिक्त आपके स्वास्थ्य के लिहाज़ से समय, विशेष उत्तम रहने की संभावना बनती दिखाई दे रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा दशम भाव से होते हुए एकादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कार्यस्थल पर भले वो ऑफिस हो या आपका कारोबार, आपकी कोई लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ भी करने से बचते हुए, हर कार्य को ठीक तरीके से करें।
सामाजिक उत्सवों में आपकी सहभागिता, आपको समाज के कई प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाने का अवसर देगी। ऐसे में इन सभी अवसरों को अपने हाथों से न जाने देते हुए, उनका उत्तम से उत्तम लाभ उठाने का प्रयास करें। अकसर हम अपनी क्षमता को लेकर अहंकारी हो जाते है, जिससे हम अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा के लग्न में प्रवेश करते ही आप भी करते दिखाई देंगे। इससे आप किसी एक कार्यों को करने की जगह, हर काम में खुद को बुरी तरह फँसा सकते हैं।
इस सप्ताह छात्रों को दूसरों की आलोचना से प्रभावित होकर, अपनी क्षमताओं को कम आंकने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि बेवजह मन में शक पैदा करने से बेहतर है कि, आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लें और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए, सभी का मुँह बंद कर दें। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों से खुद को परेशान न करें और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित होते हुए, सही निर्णय लें।
उपाय: बहते हुए पानी में एक सिक्का प्रवाहित करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)
More Rashifal News