1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Scorpio Weekly Horoscope 31st October to 6th November 2022: वृश्चिक राशि वालों पर शनि होंगे भारी, इस उपाय से मिलेगी शांति

Scorpio Weekly Horoscope 31st October to 6th November 2022: वृश्चिक राशि वालों पर शनि होंगे भारी, इस उपाय से मिलेगी शांति

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 30, 2022 11:14 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 11:15 pm IST

Scorpio Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2022- India TV Hindi
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2022 Image Source : INDIA TV

Scorpio Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ समय ज़रूर निकालें। क्योंकि ये समय आपकी सेहत के लिए बेहतर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह शनि के तृतीय भाव में होने से आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परंतु आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें तो इस सप्ताह चन्द्रमा के द्वितीय भाव में होने पर आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सही रणनीति बनाने और उसी अनुसार, कार्य करने की ज़रूरत होगी। वहीं लग्नेश मंगल का अष्टम भाव में होना आपके स्वभाव के कारण पारिवारिक वातावरण में अशांति देगा। ऐसे में आपको अपने व्यस्त कार्यों से थोड़ा समय निकलते हुए, अपने घर-परिवार के मुद्दों को हल करने की कोशिश करनी पड़ सकती है। हालांकि बावजूद इसके आप इस पूरे ही सप्ताह परिवार में चल रही तनातनी के चलते, मानसिक रूप से बहुत ज्यादा चिंतित दिखाई देंगे। 

कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा के लिहाज़ से भी ये सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि बुध इस दौरान आपके द्वादश भाव में होंगे। ऐसे में इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए भी किसी यात्रा से धन प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। 

इस सप्ताह कई छात्रों के ऊपर, उनके करियर को लेकर घरवालों और रिश्तेदारों का अतिरिक्त दबाव होगा। जिससे वो अपना मन शिक्षा में नहीं लगा सकेंगे। ऐसे में आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि अगर अपने करियर का चुनाव,आपके द्वारा ही किया जाना है तो, आपको किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। इसलिए खुद भी इस बात समझें और ज़रूरत पड़ने पर, इस बारे में अपने घरवालों के साथ बैठकर उनसे बातचीत भी करें। 

उपाय: लाल चंदन का टीका अपने माथे पर लगाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Kansa Vadh 2022: भारत का इकलौता गांव जहां होती है कंस की पूजा, जानें क्या है वजह

Vastu Tips: पलंग के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं आईना, पूरी तरह बर्बाद हो सकती है जिंदगी

Vastu Tips: इस मंत्र का उच्चारण बदल देगा आपके आर्थिक हालात, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।