1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Capricorn Weekly Horoscope 31st October to 6th November: मकर राशि वाले अपनी सेहत का रखें ख्याल वरना झेलना होंगी कई मुसीबतें

Capricorn Weekly Horoscope 31st October to 6th November: मकर राशि वाले अपनी सेहत का रखें ख्याल वरना झेलना होंगी कई मुसीबतें

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 30, 2022 11:36 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 11:36 pm IST

Capricorn Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 मकर साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मकर राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल 2022- India TV Hindi
मकर साप्ताहिक राशिफल 2022 Image Source : INDIA TV

Capricorn Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 मकर साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपको अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस हो सकती है। खासतौर से शुरूआती समय में जब चन्द्रमा आपकी ही राशि अर्थात आपके लग्न में प्रवेश करेंगे। क्योंकि इस दौरान आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जिसके कारण आपको दवाई भी खानी पड़ सकती है, और इस कारण आपका स्वाद और स्वभाव सामान्य से कुछ खराब होने की आशंका रहेगी। पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह के अंत तक पूरे होने की संभावना है। क्योंकि इस अवधि में चन्द्रमा आपके धन यानी द्वितीय भाव में गोहर करेंगे, जिससे आपको लाभ पहुंचेगा साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। 

Scorpio Weekly Horoscope 31st October to 6th November 2022: वृश्चिक राशि वालों पर शनि होंगे भारी, इस उपाय से मिलेगी शांति

परिवार में आपको इस सप्ताह अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में ख़ासा परेशानी आ सकती है। क्योंकि अंत में चन्द्रमा आपके तृतीय भाव में होंगे, ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए, निरंतर प्रयास करते रहें। इस सप्ताह आपको ये समझने की ज़रूरत होगी कि, यदि आप अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर रहे हैं। क्योंकि संभव है कि आपके विरोधी भी आपकी इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाते हुए, आपको हानि पहुँचाए।

आपकी राशि के छात्रों को इस दौरान बुध के कर्म भाव में होने से हर विषय में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विशेषकर के मध्य भाग का समय, आपकी शिक्षा के क्षेत्रों में विशेष भाग्यवान साबित होने वाला है। क्योंकि इस समय आपका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा, जिससे आप अपना प्रदर्शन अच्छा कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे। 

उपाय: काले कुत्ते को दूध रोटी खिलाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Kansa Vadh 2022: भारत का इकलौता गांव जहां होती है कंस की पूजा, जानें क्या है वजह

Vastu Tips: पलंग के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं आईना, पूरी तरह बर्बाद हो सकती है जिंदगी

Sagittarius Weekly Horoscope 31st October to 6th November: धनु राशि वाले धन-संपत्ति को लेकर बरतें गोपनीयता, वरना होगी धन हानि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।