Simha Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: इस सप्ताह आपके खराब स्वास्थ्य के कारण, आपके अंदर विश्वास की काफी कमी नज़र आएगी। ऐसे में आपको स्वंय पर विश्वास करना होगा कि, ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली पहचान होती है। क्योंकि ये बात शायद आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि, इसी के बल पर आप लम्बे वक़्त से चली आ रही अपनी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
आर्थिक चुनौतियां होंगी दूर
यह सप्ताह आपकी राशि के जातकों के जीवन में, आर्थिक पक्ष को लेकर आ रही हर प्रकार की चुनौतियाँ दूर होंगी। क्योंकि साप्ताहिक फलादेश दर्शा रहा है कि, आपकी राशि में इस दौरान धन प्राप्ति के कई सुन्दर योग बन रहे हैं। जिनका उचित लाभ उठाकर आप आने वाले हर विपरीत स्थितियों से, खुद को उभारने में सफल हो सकेंगे। इस सप्ताह आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि घर के जिस सदस्य पर आपने हमेशा विश्वास करते करते हुए अपना हर राज साझा किया, दरअसल वो उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही ये बात आपके मन में, अपना भेद बाहर आने का डर भी उत्पन्न करती रहेगी। जिससे आप काफी हद तक परिवार के बीच, असहज महसूस करेंगे।
मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है
इस सप्ताह कार्यालय में कोई ऐसा प्रोजेक्ट आपको ही मिल सकता है, जिसकी चाह आपको पूर्व से थी। इसलिए अब उसकी ज़िम्मेदारी मिलने से, इस समय आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा, जिसकी चमक आपके चेहरे की रौनक को बढ़ाने का कार्य करेगी। ऐसे में इस अच्छे समय को जीते हुए, उचित लाभ उठाने की ओर ही अपने प्रयास जारी रखें। आपके चंद्र राशि में बुध पांचवें भाव में मौजूद हैं, जिसके प्रभाव से ये हफ्ता बहुत से उन छात्रों के लिए सकारात्मक रहने वाला है, जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन, विद्यार्थियों को भाग्य का साथ देगा और उन्हें अपने हर क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
More Rashifal News