1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Cancer Weekly horoscope 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: घर का माहौल रह सकता है अशांत, ध्यान से गाड़ी चलाएं

Cancer Weekly horoscope 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: घर का माहौल रह सकता है अशांत, ध्यान से गाड़ी चलाएं

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 18, 2022 11:22 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:24 pm IST

Kark Rashi Cancer Weekly Horoscope 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा जाएगा, आइए जानते हैं विस्तार से।

cancer- India TV Hindi
cancer

Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: आपके चंद्र राशि के मुताबिक शुक्र छठे भाव में मौजूद हैं, इसलिए इस सप्ताह विशेष ध्यान से वाहन चलाएँ। ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर, अपनी आँख और कान खुले रखें, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें मुनाफ़े की संभावना नज़र आए और विशेष हो।

Scorpio Weekly Horoscope 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर छात्रों के लिए है अच्छा समय, विद्यार्थियों को मिलेगी भरपूर सफलता

घर का माहौल रह सकता है अशांत 

घर के खराब या अशांत माहौल की वजह से, इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास हो सकता है। ऐसे में आपके द्वारा इस समय उठाया गया गलत कदम, पारिवारिक वातावरण को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है। इसलिए अपनी ओर से कुछ भी गलत करने से बचें। चंद्र राशि के मुताबिक बृहस्पति नौवें भाव में मौजूद हैं और उनकी दृष्टि चंद्र राशि पर पड़ रही है, जिससे इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको, इच्छा अनुसार कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि संभावना है कि आप जिस रणनीति या योजना पर काम कर रहे थे, उनके सफल होने पर, आपको दूसरों से खुलकर प्रशंसा की प्राप्ति हो। इससे ऑफिस में आपका एक अलग ही प्रभाव विकसित हो सकेगा, जिसके कारण अब हर कोई आपसे बातचीत करने में दिलचस्पी लेगा। 

Libra Weekly Horoscope 19 Dec 2022 - 25 Dec 2022: तुला राशि के जातकों को भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग, धन संचय करने में मिलेगी मदद

अभाव महसूस कर सकते हैं छात्र

आपके चंद्र राशि में बुध छठे भाव में मौजूद हैं जिसके कारण कई छात्र दूसरे छात्रों के उपकरण देखकर, अपने पास उनका अभाव महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण वो इस सप्ताह, अपने घरवालों से किसी नए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मांग भी करते दिखाई देंगे। हालांकि उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आपके माता-पिता पहले ही अपना खून-पसीना एक करके, आपको उत्तम शिक्षा दिला रहे है और अब आपकी ये मांग, उनके आर्थिक बजट को बिगड़ते हुए, उनपर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।