Singh Rashifal 13 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह राशि के कारोबारियों के लिए भी आज का दिन मुनाफा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कि आज सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और शुभ अंक क्या रहेगा।
सिंह राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, इसलिए फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। वहीं आज आपके बिजनेस में दोगुना मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का एक नया अवसर मिल सकता है और बड़ी डील बहुत ही सोच समझ कर ही करें।
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने अधिकारियों से तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी काम जो लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Mithun Rashifal 13 May 2026: बुधवार को मिथुन राशि वालों को अचानक मिलेगा धन का लाभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल
Ekadashi Puja Mantra: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मूल मंत्र का करें जाप, पूरी होगी हर अधूरी इच्छा
13 May Makar Rashifal: बुधवार मकर राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मिल सकती है गुड न्यूज!
More Rashifal News