1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 14 May 2026: आज पैसों के मामले में सिंह राशि वाले न करें लापरवाही, बजट का भी रखें खास ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 14 May 2026: आज पैसों के मामले में सिंह राशि वाले न करें लापरवाही, बजट का भी रखें खास ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 14 May 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए सिंह राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक, रंग के बारे में।

गुरुवार का सिंह दैनिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरुवार का सिंह दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 14 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका है तो उसे आज पूरा कर लें। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि वालों का दैनिक राशिफल के बारे में।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इंप्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से आज आपको बचना चाहिए। टूर ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा। है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से आज उपहार मिलेगा। बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वहीं आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mithun Rashifal 14 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Budh Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों के लिए बनेगा राजयोग, प्रमोशन-पैसा-प्रॉपर्टी के योग

More Rashifal News