Mithun Rashifal 14 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके पास अपनी बात रखने के बेहतरीन अवसर होंगे, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गुरुवार का दैनिक मिथुन राशिफल के बारे में। साथ ही जानेंगे आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा।आज सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आर्थिक मामले के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। रिश्ते-नाते के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रही अनबन कल सुलझ सकती है। शाम का परिवार के साथ बीतेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि के बारे में
मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि है, जिसका स्वामी बुध है। बुध को बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है, इसलिए इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी बहुमुखी और दिलचस्प होता है।मिथुन राशि के लोग बातचीत करने में माहिर होते हैं। इनका स्वामी बुध है, इसलिए इनका दिमाग बहुत तेज चलता है। इनकी कल्पनाशक्ति इन्हें रचनात्मक बनाती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-