Tula Rashifal 14 May 2026: गुरुवार का दिन तुला राशि के लिए अच्छा और संतुलन भरा रहने वाला है। आप अपने शांत स्वभाव और सकारात्मक सोच की वजह से कई काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। लोगों के साथ आपका व्यवहार बढ़िया रहेगा, रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, वहीं परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के संकेत है। छात्रों और मेहनत करने वाले लोगों को अपने प्रयासों का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।
तुला राशि
गुरुवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ किसी मंदिर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
14 मई गुरुवार का दिन और बेहतर बनाने के लिए आपका शुभ रंग बैंगनी और शुभ अंक 3 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)