Vrishchika Saptahik Rashifal-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य राशिफल को देखें तो, आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा क्योंकि आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति उपस्थित होगा। जिसके चलते आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही, मंगल के सातवें भाव में होने से इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को भी मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने जीवन से जुड़े हर उन निर्णयों को सरलता के साथ ले सकेंगे, जिन्हे लेने में आपको पूर्व में खासा परेशानी हो रही थी।
भविष्य के लिए पैसे बचाएं
इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने का प्लान भी कर सकते हैं। ऐसे में लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए ही, आपको हर प्रकार के निवेश को करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आप अपने परिवार के प्रति अपनी जम्मेदारियों को समझते हुए, परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को ज़रूरी तरजीह देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं और वो आपके समक्ष अपनी बातों को खुलकर रख सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धियों वाला सप्ताह
कामकाज के मामले में इस सप्ताह, आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। कहने का मतलब ये हैं कि, भले ही वो व्यापार हो या नौकरी, हर जगह आपकी रणनीति और योजना की सराहना होगी। साथ ही दूसरे लोग भी आपके विचार-विमर्श पर, ध्यान देते नज़र आएँगे। जिसे देख आपको प्रोत्साहन मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए, यह सप्ताह कई अच्छी उपलब्धियों को दर्शा रहा है। क्योंकि छात्रों के लिए समय, काफी शुभ रहने वाला है और आपको अपनी शिक्षा के दम पर आगे बढ़ने के लिए ये समय अपार सफलता प्राप्ति का मार्ग दिखाएगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
More Rashifal News