18 July 2023 Ka Panchang: 18 जुलाई को अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आपको बता दें कि 18 जुलाई से अधिक मास शुरू हो रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही 18 जुलाई का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार के दिन भौम व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
18 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त
- प्रतिपदा तिथि- 18 जुलाई को देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक
- हर्षण योग- 18 जुलाई सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक
- पुष्य नक्षत्र- 18 जुलाई का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक
- भौम व्रत- 18 जुलाई 2023
- अधिक मास प्रारंभ तिथि- 18 जुलाई 2023 से
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:36 तक
- मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:41 तक
- लखनऊ दोपहर पहले 03:36 से शाम 05:19 तक
- भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:27 तक
- कोलकाता- दोपहर बाद 03:03 से शाम 04:43 तक
- अहमदाबाद- शाम 04:06 से शाम 05:46 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:02 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:34 AM
- सूर्यास्त- शाम 7:19 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Sawan Special Story: कौन थे राजा दक्ष? जो भगवान शिव को करते थे नापसंद, जानिए महादेव के जीवन के अहम हिस्से की कथा
अधिकमास को क्यों कहा जाता है पुरुषोत्तम मास? कितने साल बाद लगता है मलमास, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Sawan 2023: सावन में इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना भगवान शिव के क्रोध का भी करना पड़ सकता है सामना