Published : Aug 21, 2023 01:59 pm IST,
Updated : Aug 21, 2023 01:59 pm IST
22 August 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Image Source : INDIA TVमंगलवार का पंचांग
22 August 2023 Ka Panchang: 22 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 22 अगस्त को रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को भगवान कल्कि की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही साथ 22 अगस्त को मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
22 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त
श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि- 22 अगस्त को देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक
शुक्ल योग- 22 अगस्त को रात 10 बजकर 17 मिनट तक
स्वाती नक्षत्र- 22 अगस्त का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक
भगवान कल्कि की जयंती- 22 अगस्त 2023
मंगला गौरी व्रत तिथि- 22 अगस्त 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर बाद 03:39 से शाम 05:17 तक
मुंबई- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:26 तक
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:42 से शाम 05:20 तक
लखनऊ- दोपहर बाद 03:23 से शाम 05:00 तक
भोपाल- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:11 तक
कोलकाता- दोपहर 02:51 से शाम 04:27 तक
अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:30 तक
चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:52 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:53 AM
सूर्यास्त- शाम 6:53 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)