1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 25 अगस्त 2026 का पंचांग: मंगलवार को बन रहा है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत का शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 अगस्त 2026 का पंचांग: मंगलवार को बन रहा है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत का शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

मंगलवार को सावन का आखिरी प्रदोष और मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव और मंगला गौरी माता पार्वती को समर्पित है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 25 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग।

मंगलवार का दैनिक पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगलवार का दैनिक पंचांग

25 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 8 बजे तक रहेगी। 25 अगस्त को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा। साथ ही मंगलवार को रात 10 बजकर 52 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 25 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत है साथ ही मंगला गौरी व्रत भी किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

25 अगस्त 2026 का पंचांग

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 25 अगस्त को  पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 8 बजे तक 
  • सौभाग्य योग- 25 अगस्त को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा
  •  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 25 अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट तक
  • 25 अगस्त 2026 विशेष- भौम प्रदोष व्रत, मंगला गौरी व्रत
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त - 25 अगस्त 2026  06:59 पी एम से 09:16 पी एम तक

25 अगस्त 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 ए एम से 05:36 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:14 ए एम से 06:22 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:15 पी एम से 01:06 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:47 पी एम से 03:37 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:59 पी एम से 07:22 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:59 पी एम से 08:07 पी एम
  • अमृत काल- 03:49 पी एम से 05:34 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:18 ए एम, अगस्त 26 से 01:03 ए एम, अगस्त 26
  • रवि योग- 10:51 पी एम से 06:22 ए एम, अगस्त 26  

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:37 - 05:14 PM
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:50 - 05:24 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:39 - 05:17 PM
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:21 - 04:57 PM
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:33 - 05:09 PM
  • कोलकाता- दोपहर बाद 02:49 - 04:25 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:52 - 05:28 PM
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 - 04:51 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 05:55 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:50 बजे

प्रदोष व्रत का महत्व

जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है तब इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि भौम प्रदोष के दिन व्रत रखने के साथ विधिपूर्वक पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन मंगल से संबंधित चीज़ें गुड़, मसूर की दाल, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करने से सौ गौ दान के समान फल मिलता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

रक्षाबंधन के बाद बदलेगी बुध की चाल, मेष समेत इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ के योग