1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रक्षाबंधन के बाद बदलेगी बुध की चाल, मेष समेत इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ के योग

रक्षाबंधन के बाद बदलेगी बुध की चाल, मेष समेत इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 24, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 02:12 pm IST

ग्रहों के राजकुमार बुध 29 अगस्त 2026 को मघा से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानिए इस नक्षत्र में बुध का गोचर किन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

budh gochar- India TV Hindi
बुध का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

पंचांग अनुसार बुध देव रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 29 अगस्त को शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 31 अगस्त को सूर्य देव भी इस नक्षत्र में आ जायेंगे। बुध ग्रह का इस नक्षत्र में आना मुख्य रूप से 4 राशियों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में बड़ी डील्स फाइनल हो सकती है। अटका धन प्राप्त होने की उम्मीद है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होने के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। अचानक से धन की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और मनचाही नौकरी मिलने के भी संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला साबित होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से भी अच्छा पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

बुध को मजबूत करने के उपाय

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें और हर बुधवार को हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां या हरे वस्त्रों का दान जरूर करें। साथ ही नियमित रूप से "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा बुधवार को गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

25 अगस्त को शनि की मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, करियर में नए अवसर मिलने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।