1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 31 अगस्त को अपने नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन लाभ के शुभ योग

31 अगस्त को अपने नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन लाभ के शुभ योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 21, 2026 12:45 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 12:46 pm IST

ग्रहों के राजकुमार सूर्य देव 31 अगस्त 2026 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह सूर्य का ही नक्षत्र है। ऐसे में यह गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों को करियर में अपार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

surya gochar- India TV Hindi
सूर्य का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में Image Source : INDIA TV

सूर्य देव 31 अगस्त 2026 को जैसे ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, वैसे ही 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। बता दें पूर्वाफाल्गुनी आकाशमंडल का 11वां नक्षत्र है। यह मुख्य रूप से सिंह राशि के अंतर्गत आता है। ज्योतिष अनुसार यह नक्षत्र सुख, प्रेम, ऐश्वर्य और आनंद का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत आकर्षक, कलाप्रेमी, मिलनसार और रचनात्मक स्वभाव के होते हैं। ऐसे में इस शुभ नक्षत्र में सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है? जानिए यहां।

मेष राशि (Aries) - पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके काम पूरे होंगे। नौकरी बदलने के लिए अनुकूल समय है। 

सिंह राशि (Leo) - आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में डील फाइनल हो सकती है।

तुला राशि (Libra) - धन में वृद्धि के योग बनेंगे

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद फलदायी साबित होगा। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नई डील्स फाइनल होंगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) - आपके अटके काम पूरे होंगे

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।

 

सूर्य को मजबूत करने का उपाय

प्रतिदिन सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करने से सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सूर्य को जल चढ़ाते समय 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र जरूर बोलें। यहां जानिए कमजोरी सूर्य को मजबूत करने के लिए आप ओर क्या कुछ कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कैसा माथा बनाता है स्त्री को धनी और भाग्यशाली? सामुद्रिक शास्त्र में दिए गए हैं बड़े संकेत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।