Published : Sep 04, 2023 02:00 pm IST,
Updated : Sep 04, 2023 02:00 pm IST
05 September 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Image Source : INDIA TVमंगलवार का पंचांग
05 September 2023 Ka Panchang: 5 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि मंगलवार दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। 5 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 9 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा। 5 सितंबर को हलषष्ठी का व्रत किया जाएगा। वहीं मंगलवार को गुरु मेष राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
5 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
षष्ठी तिथि- 5 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक
त्रिपुष्कर योग- 5 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक
भरणी नक्षत्र- 5 सितंबर को सुबह 9 बजे तक
हलषष्ठी व्रत - 5 सितंबर 2023
गुरु मेष राशि में वक्री- 5 सितंबर 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली दोपहर बाद 03:29 से शाम 05:04 तक
मुंबई- दोपहर बाद 03:44 से शाम 05:17 तक
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:32 से शाम 05:07 तक
लखनऊ- दोपहर बाद 03:14 से शाम 04:49 तक
भोपाल- दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:01 तक
कोलकाता- दोपहर 02:43 से शाम 04:17 तक
अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:20 तक
चेन्नई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:45 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:00 AM
सूर्यास्त- शाम 6:38 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)